हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर टिकट की दावेदारी तेज होने लगी है। कुमाऊं की पांच प्रमुख विधानसभा सीटों हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल, लालकुआं और भीमताल में पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इन पांच सीटों पर 60 से अधिक नेताओं के टिकट मांगने की बात सामने आई है। हल्द्वानी स्थित भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दावेदारों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी की।
इस दौरान वर्तमान विधायकों के साथ पूर्व विधायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े नेताओं ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताई। सबसे अधिक हलचल कालाढूंगी विधानसभा सीट पर दिखाई दी, जहां कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पत्नी ने भी टिकट की मांग की है। पांचों सीटों पर दावेदारों की सूची ने भाजपा के भीतर चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।हल्द्वानी सीट से पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, रेणु अधिकारी, शंकर कोरंगा, मोहन पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भुवन जोशी, प्रदीप जनोटी, कौस्तुभानंद जोशी, कोऑपरेटिव निदेशक निश्चल पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय मनराल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट ने दावेदारी पेश की है।
कालाढूंगी सीट पर वर्तमान विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा, सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो शशांक रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेलातोलिया, आनंद दरमवाल, मनोज पाठक, गुंजन तिवारी और कार्यसमिति सदस्य तारा चंद्र पांडे छवि काण्डपाल जिला पंचायत सदस्य ने दावेदार की है।नैनीताल सीट से वर्तमान विधायक सरिता आर्या के अलावा पूर्व अध्यक्ष एससी मोर्चा समीर आर्या, अंबा आर्या, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन पाल, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्या, भाजपा नेता हेम आर्या, यशपाल आर्या, डॉ. भुवन आर्या और पूर्व मंडल अध्यक्ष कमला आर्या ने टिकट की दावेदारी पेश की है।
लालकुआं सीट से वर्तमान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व मंत्री किसान मोर्चा उमेश शर्मा, पूर्व मंत्री किसान मोर्चा कमल मुनि, मंत्री ओबीसी मोर्चा देवेंद्र बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल और कमलेश चंदोला ने अपनी दावेदारी जताई है।भीमताल सीट से कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, ध्रुव रौतेला, भावना मेहरा, देवेंद्र ढेला, कार्यसमिति सदस्य खीमा शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शाह, पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, जिला मंत्री मनोज भट्ट और जिला मंत्री कुंदन चिलवाल , कमलेश भट्ट , ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख केडी रूवाली टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।भाजपा संगठन की ओर से सभी दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत कर चुनावी समीकरणों की जानकारी जुटाई जा रही है। रायशुमारी में क्षेत्र में सक्रियता, संगठन में पकड़, जनता के बीच लोकप्रियता और जीतने की संभावनाओं जैसे पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। पार्टी स्तर पर इस प्रक्रिया के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।





