Top 5 This Week

Related Posts

6 से 8 नवंबर तक हल्द्वानी बाजार में वाहनों की नो-एंट्री, 6 चौराहों पर लगेगा पहरा

सुबह 6 से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध, बसों के रूट बदले; बाजार आने वालों को पार्किंग के बाद करना होगा पैदल सफर

हल्द्वानी। त्योहारों के दौरान बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और जाम से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 6, 7 और 8 नवंबर को बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर सख्ती रहेगी। सुबह 9 से रात 10 बजे तक बाजार डायवर्जन लागू रहेगा, जबकि सुबह 6 से रात 11 बजे तक छोटे-बड़े सभी मालवाहक वाहनों की शहर में एंट्री बंद रहेगी। दूध, तेल, गैस और सब्जियों के वाहन भी बाईपास से गुजरेंगे। बाजार पहुंचने वाले वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने होंगे।

मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, सिटी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल चौराहा और ताज चौराहा से दोपहिया और चारपहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं मिलेगा।
रामपुर रोड पर टीपी नगर तिराहा, बरेली रोड पर होंडा शोरूम तिराहा और कालाढूंगी रोड पर लालडॉट तिराहा से रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसों की शहर में एंट्री बंद रहेगी।

बसों के निर्धारित वैकल्पिक मार्ग- रामपुर रोड: टीपी नगर–होंडा शोरूम–तीनपानी–गौलापार रोड–नारीमन तिराहा–काठगोदाम–तिकोनिया–नैनीताल बैंक तिराहा–रोडवेज स्टेशन बरेली रोड: तीनपानी फ्लाईओवर–गौलापार रोड–नारीमन तिराहा–तिकोनिया–नैनीताल बैंक तिराहा–रोडवेज स्टेशन कालाढूंगी रोड: ऊंचापुल/लालडॉट–पनचक्की–हाइडिल तिराहा–तिकोनिया–रोडवेज स्टेशन।
बरेली और रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे। कालाढूंगी रोड से पहाड़ जाने वाले वाहन ऊंचापुल या लालडॉट से पनचक्की, हाइडिल तिराहा और तिकोनिया होकर गुजरेंगे।

यहां खड़े होंगे वाहन मिनी स्टेडियम रोड: नैनीताल और कालाढूंगी रोड से आने वाले दोपहिया वाहन रामलीला मैदान और रेलवे स्टेशन: नैनीताल रोड और रेलवे बाजार से आने वाले वाहन पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर: कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगल पड़ाव: बरेली रोड से आने वाले वाहन एचएन इंटर कॉलेज मैदान: रामपुर रोड से आने वाले वाहन सरस बाजार और सिंधी स्वीट्स पार्किंग: केवल बाजार के व्यापारियों के वाहन।

ऑटो-मैजिक के स्टैंड भी बदले

कालाढूंगी चौराहा और भोलानाथ स्टैंड के ऑटो जेल रोड तिराहा से चलेंगे। ओके होटल स्टैंड के ऑटो बर्फ वाली गली से मिलेंगे। सिंधी स्वीट्स और सरगम स्टैंड के ऑटो-मैजिक एचएन इंटर कॉलेज, रामपुर रोड से संचालित होंगे।

बाजार जाने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें और डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों से ही आवाजाही करें।

Popular Articles