Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम के बताशे और खिलौनों से सजेगा स्थानीय कारोबार, महापौर ने किया स्टॉलों का शुभारंभ

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने पर जोर

हल्द्वानी। स्थानीय उत्पादों को बाजार दिलाने और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने नई पहल शुरू की है। निगम कार्यालय परिसर में बुधवार को शुद्ध बताशों और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों का महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने उद्घाटन किया। महापौर ने खुद खरीदारी कर स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया और आमजन से भी इस पहल में भागीदारी की अपील की।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी केवल शहर की व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना भी प्राथमिकता है। निगम लगातार स्थानीय उत्पादों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास कर रहा है। शुद्ध बताशों और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉल इसी दिशा में एक कदम हैं।

उन्होंने सनातनी समाज सहित समस्त आमजन से अपील की कि नगर निगम के स्टॉलों से अधिक से अधिक खरीदारी कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें। महापौर ने उम्मीद जताई कि जनता के सहयोग से इस पहल को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular Articles