Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमरपाल मौर्य के  प्रथम हल्द्वानी आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय  अमरपाल मौर्य के प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर ओबीसी समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नन्हे कश्यप जी ने की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस दौरान ओबीसी समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान, संगठन की मजबूती तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य अतिथि अमरपाल मौर्य ने अपने संबोधन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके हितों एवं अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और संगठित प्रयास ही सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण का आधार हैं।वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष  नेत्रपाल मौर्य  ने संगठन की मजबूती एवं सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री  रवि पाल, महेंद्र कश्यप सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमरपाल मौर्य  का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्ग

Popular Articles