Top 5 This Week

Related Posts

बाल विवाह रोकने के प्रयासों की संयुक्त राष्ट्र ने की सराहना, बेटियों की शिक्षा में सुधार को बताया अहम उपलब्धि

संयुक्त राष्ट्र। भारत में बाल विवाह रोकने और बालिकाओं के अधिकारों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने सराहना की है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि निरंतर निवेश, सरकारी नीतियों और समाज की व्यापक भागीदारी से बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। पिछले एक दशक में भारत में लड़कियों की शिक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत और सिएरा लियोन के स्थायी मिशनों ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को ‘बालिकाओं में निवेश—हमारे भविष्य को बदलना’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

बालिकाओं की शिक्षा में हुआ सुधार

कार्यक्रम में यूनिसेफ की उप कार्यकारी निदेशक हन्नान सुलेमान ने कहा कि जब लड़कियां आगे बढ़ती हैं, तो समाज भी प्रगति करता है। उन्होंने बताया कि भारत में 25 करोड़ से अधिक किशोर-किशोरियां हैं। ऐसे में बालिकाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का व्यापक महत्व है।

सुलेमान के अनुसार, पिछले दस वर्षों में भारत में बालिकाओं की शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। यह परिवारों में लड़कियों के महत्व को लेकर बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार और समुदायों के संयुक्त प्रयास

Popular Articles