गिरफ्तारी नहीं होने पर घर की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई का आदेश लिया और आदेश का नोटिस चस्पा करने के लिए ढोल नगाड़े के साथ पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही पुलिस चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण नहीं किया तो घर की संपत्ति की कुर्की की जाएगी। पुलिस के 21 जून 26 को जितेंद्र पुत्र राम चंद्र निवासी डिबडिबा रामपुर और उसके साथी पर गाबा चौक पर ऐशप्रीत की गाड़ी पर उसे जान से मारने की नियत से तमंचे से दो फायर किए गए थे। जिसमें वह बाल बाल बच गया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ धारा 190/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया और जांच शुरू की। आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोर्ट से ग़ैर जमानती वारंट तथा कुर्की की आदेश जारी करवाए। रविवार को आदर्श कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप पंत टीम के साथ अभियुक्त जितेंद्र चौधरी पुत्र रामचंद्र निवासी डिब्डिबा बिलासपुर रामपुर ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे। पुलिस ने घर पर मुनादी करवाई। पुलिस ने मुनादी करवा कर घर पर नोटिस चस्पा किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी नहीं होने पर घर की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। टीम में कांस्टेबल दिनेश खड़ायत समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। बता दें कि जनपद में एसएसपी के निर्देश पर आपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने इन अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा की कार्रवाई की
1-विक्की पुत्र सज्जन निवासी डिब्डिबा बिलासपुर रामपुर।
2- जितेंद्र चौधरी पुत्र रामचंद्र निवासी डिब्डिबा बिलासपुर रामपुर।





