पूर्व विधायक ठुकराल की विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख की लागत से बना है सभागार
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैंप क्षेत्र थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों ने ठुकराल माल्यार्पण एवं पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्यों को कभी रुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि शहर के अनेक मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया गया। दो सौ से अधिक मंदिरों में देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कराई गईं तथा सैकड़ों मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहा है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे। यहां पर परिमल राय,पार्षद शुभम दास,मनोज गुप्ता,संजीव गुप्ता,रामप्रकाश गुप्ता, शअजय नारायण सिंह,आनंद शर्मा, रामचंद्र यादव, संत राम यादव, सुदर्शन यादव, बरसाती निषाद,राम किशन तिवारी,नानू निषाद,दुर्गादास तिवारी, राम सुमेर यादव, बुधराम,मल्लू निषाद,धर्मराज निषाद, जगदेव निषाद,बहादुर यादव, राम चरण निषाद,मुन्ना गुप्ता,राम समुज यादव, शिवा, विजय शंकर पासवान, मनोज निषाद, बहादुर सिंह,रामकुमार पासवान आदि मौजूद रहे।





