एमडी डॉ प्रदीप ने मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
रुद्रपुर। मंगलवार दोपहर को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा रामपुर रोड स्थित नारायण अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां अस्पताल के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा, डॉ. सोनिया अदलखा समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
यहां पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि डॉ. प्रदीप अदलखा उनके पारिवारिक सदस्य हैं। इससे पूर्व उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया और अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, नरेंद्र अरोरा, राजकुमार खनीजो, प्रीत ग्रोवर, माधव अदलखा, वीरेंद्र सुखीजा, विपिन जल्होत्रा, राजू मिगलानी, सुरेंद्र अदलखा, मनी बठला एडवोकेट, डॉ. प्रशांत कुमार, राजेश, मीनाक्षी श्रीवास्तव, निसार अहमद, सकील अहमद, गगनदीप सिंह समेत अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा नगर निगम में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने रुद्रपुर पहुंचे थे। वह जनपद के प्रभारी मंत्री भी हैं।





