Top 5 This Week

Related Posts

डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

बैठक में कोतवाल ने छात्रसंघ येचुनाव में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया

रुद्रपुर। आगामी छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू एवं कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव में प्रतिभाग कर रहे समस्त प्रत्याशियों के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान कोतवाल ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपसी सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखने के साथ ही किसी भी प्रकार के विवाद, अभद्रता, भड़काऊ गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य से दूर रहने तथा कॉलेज प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी प्रत्याशियों से अपेक्षा की कि वे चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न कराने में कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। साथ ही कोतवाल ने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर प्रचलित विधिक प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसएसआई महेश कांडपाल समेत कालेज प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Popular Articles