Top 5 This Week

Related Posts

छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी। शहर के हीरानगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हीरानगर जेल रोड निवासी श्रीमती बसन्ती कार्की ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र दीपू ने उनके बड़े बेटे प्रेम पर चाकू से कई बार वार कर दिए। हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और दोनों भाइयों के बीच हुए विवाद की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

Popular Articles