प्रतिबंधित गौमांस भी बरामद, सितारगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज
सितारगंज। गौवंग सरंक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र टीम एवं सितारगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित गौमांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को गौवंग सरंक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र टीम ने क्षेत्र रम्पुरा में गौकसी की सूचना मिलने पर प्रभावी कार्रवाई करते हुये लगभग 10 किलोग्राम अवैध गौमांस बरामद किया। टीम ने मौके से अभियुक्त मोहम्मद यूनुस पुत्त्र छोटे को भी गिरफ्तार किया। टीम प्रभारी के मुताबिक इस मामले में कोतवाली सितारगंज में 3/5/11 (1) गौवंश सरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजिकृत कराया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह गौकसी करने वालों सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
कार्रवाई टीम में प्रभारी गोवंश स्क्वाड पंकज बेलवाल,राजेश गिरि,संजीव कुमार के अलावा सितारगंज कोतवाली से एसआई जगत सिंह शाही,एएसआई राकेश सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।





