Top 5 This Week

Related Posts

31वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय,वाहिनी उत्तराखंड पुलिस हैंडबॉल कलस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्य अतिथि आईजी सुनील कुमार मीणा ने किया प्रतियोगिता का उदघाटन

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित तीन दिवसीय तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय,वाहिनी उत्तराखंड पुलिस हैंडबॉल कलस्टर प्रतियोगिता का शुभांरभ मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी आईजी पीएसी सुनील कुमार मीणा ने किया। इसके बाद हैण्डबॉल 31वीं वाहिनी पीएसी और आईआरबी द्वितीय वाहिनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें 31वीं वाहिनी पीएसी ने 7 गोल अधिक अर्जित कर शानदार विजय प्राप्त की। इसके अलावा बास्केटबॉल जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद चंपावत के बीच मैच खेला गया। जिसमें जनपद चंपावत टीम 0-2 के अंतर से विजेता रही। आयोजकों के मुताबिक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस (जनपद/वाहिनी) की 9 टीमों के लगभग 144 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल खेलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उधर 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आईपीएस अधिकारी देवेंद्र पींचा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 25 जून को होगा। समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आईजी कुमाऊं मंडल आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती रहेंगी। यहां पर सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी देवेंद्र पींचा, सेनानायक 46वी वाहिनी पीएसी आईपीएस अधिकारी पंकज भट्ट,सेनानायक आईआरबी प्रथम डॉ हरीश वर्मा,उप सेनानायक 34वी वाहिनी पीएसी मिथिलेश कुमार,बिमल कुमार उपसेनानायक 46वी वाहिनी पीएसी, सहायक सेनानायक विमल रावत, सहायक सेनानायक 46वीं पीएसी प्रतिमा भट्ट, हीरा सिंह जलाल,ज्योति प्रकाश, खुर्शीद अली,पूरन सिंह बुंगला, गीता उप्रेती समेत सभी टीमों के टीम मैनेजर अन्य मौजूद रहे।

Popular Articles