Top 5 This Week

Related Posts

गौला में नहाने उतरा 17 वर्षीय आदित्य तेज बहाव में बहा

हादसे के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और एस डी आर एफ की टीमें नदी में चला रहीं सर्च ऑपरेशन

हल्द्वानी। गर्मी से राहत पाने के लिए गौला नदी में नहाने उतरे 17 वर्षीय आदित्य के अचानक तेज बहाव में बह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। देर तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।

बताया जा रहा है कि आदित्य नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर नदी में व्यापक सर्च अभियान शुरू किया। जवान नदी के संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। नदी के तेज बहाव को देखते हुए रेस्क्यू टीमों को भी काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Popular Articles