Top 5 This Week

Related Posts

किशोर पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप,गभर्वती,मामला पहुंचा कोतवाली,आरोपी को संरक्षण में लिया, कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का मामला,पुलिस ने जांच शुरू की

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म के बाद गभर्वती होने का प्रकाश में आया है। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की कार्रवाई की जा रही। आरोपी किशोर बताया जा रहा है।

ट्रांजिट कैंप निवासी महिला कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री है। कुछ माह पहले ट्रांजिट कैंप में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने उसकी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। बीते कुछ समय से उसकी पुत्री की हालत खराब चल रही थी। इस पर उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। महिला ने बताया कि उसने पुत्री से पूछताछ की तो उसने किशोर के संबंध की बात बताई। बताया कि किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी किशोर पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Popular Articles