पूछताछ में तस्कर ने बरामद स्मैक बहेड़ी से खरीद कर लालपुर में महंगे रेट पर बेचने की बात कबूल की
किच्छा। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान लालपुर से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 52.46 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक
बुधवार शाम कुमाऊं की एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त क्षेत्र में अभियान चलाया। इसी बीच लालपुर में एक बाईक सवार को रोका तो उसने पुलिस को चकमा देकर भागने का पराया किया। लेकिन पुलिस की घेराबंदी मजबूत होने के कारण वह भाग नहीं सका और पुलिस उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर किच्छा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक 52.46 ग्राम है। पुलिस के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में
15 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि बरामद स्मैक वह बहेड़ी से सस्ती दर पर लाकर लालपुर,किच्छा,रुद्रपुर में महंगी दरों पर बेच मोटा मुनाफा कमा रहा था। टीम को पकड़े गए तस्कर से नशा तस्करी को लेकर अहम जानकारी हाथ लगी है। तस्कर के खिलाफ किच्छा कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। बाईक सीज कर दी गई। इस कार्रवाई में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम के निरीक्षक पावन स्वरूप, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान,इसरार अहमद के अलावा किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी,एसआई बसंत कुमार,हेड कांस्टेबल दीपक सिंह चौहान आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।





