रुद्रपुर। एसएसआई अनिल जोशी का अल्मोड़ा स्थानांतरण हो गया। कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में अनिल जोशी को भावभीनी विदाई दी गयी।सोमवार को कोतवाली में आयोजित विदाई समारोह में
कोतवाल प्रकाश दानू ने एसएसआई अनिल जोशी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा एसएसआई अनिल जोशी ने आपसी तालमेल से औरध नियंत्रण के बेहतर प्रयास किये है। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से काम करने से आपस में सामंजस्य बना रहता है। तबादला एक प्रकिया है। इस दौरान एसएसआई सुखवंत सिंह,चौकी प्रभारी बाजार प्रदीप कुमार,चौकी प्रभारी रम्पुरा पंकज कुमार,एसआई धीरज टम्टा,चौकी प्रभारी तेल मिल प्रियांशु जोशी,एसआई दीपक बहुगुणा,एसआई नीलम मेहरा, महेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल प्रवीण गोस्वामी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उधर नये एसएसआई सुखवंत सिंह ने कोतवाली पहुंच कार्यभार संभाल लिया है।
एसएसआई अनिल जोशी का अल्मोड़ा तबादला,कोतवाली में दी गई भावभीनी विदाई, नये एसएसआई सुखवंत ने संभाला कार्यभार





