18 जून को स्कूल प्रबंधन ने स्कूल बंद करने का के मेल बच्चों की आईडी पर भेजा
रुद्रपुर। किच्छा रोड क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल अचानक बंद करने की सूचना जारी करने पर अभिवावक स्कूल में पहुंचे और स्कूल बंद करने पर हंगामा कर दिया। अभिभावक स्कूल प्रबंधन की बात सुनने को तैयार नहीं। अभिवावकों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी दी है। हालांकि स्कूल प्रबंधन स्कूल भवन की हालत ठीक नहीं होने की बात कही। 18 जून को क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन ने स्कूल बंद करने का के मेल बच्चों की आईडी पर भेजा तो हड़कंप मच गया। स्कूल में करीब 360 बच्चे अध्यनरत है। अचानक ईमेल आने पर अभिवावकों ने स्कूल में संपर्क किया। अभिभावकों का आरोप है कि अचानक स्कूल बंद करने से बच्चो का भविष्य चौपट हो गया है। दो दिन से कोई हल न निकलने पर अभिवावको ने स्कूल में हंगामा कर दिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने बाउंसर सुरक्षा की दृष्टी से बुला लिए थे। जिस पर अभिवावक और भड़क उठे। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वहां तैनात बाउंसर खदेड़ दिए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभिवावक ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन करने की मांग कर रहा था। वही दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी दी।उधर प्रतिनिधि स्कूल प्रबंधन चित्रा शर्मा ने बताया कि स्कूल स्ट्रक्चर की हालत सही न पाए जाने के कारण निर्णय लिया गया है। बच्चों को अन्य स्कूल में प्रवेश के लिए उन्होंने वार्ता कर ली है वहा बच्चे समायोजित किये जा रहे है। अभिभावकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।





