Top 5 This Week

Related Posts

एस आई आर प्रक्रिया पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर ) प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बीएलओ  और भाजपा के बीएलए -2 को कथित रूप से धमकाने तथा एस आई आर  प्रक्रिया में व्यवधान डालने के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।भाजपा नेताओं का कहना है कि जिले में एस आई आर  की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के तहत चल रही है और सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इसमें सहयोग कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता कथित रूप से असामाजिक तत्वों को साथ लेकर बूथों पर पहुंच रहे हैं और बीएलओ  एवं भाजपा के बीएलए-2 पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाना जरूरी है।ज्ञापन देने वालो मे जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, पूर्व मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला,प्रदीप जनोटी, शंकर कोरंगा, मनीष पाल,सचिन तिवारी आदि कार्यकर्त्ता शामिल रहें।

Popular Articles