हल्द्वानी। उत्तरांचल दीप समूह ने अपनी स्थापना दिवस की सालगिरह पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नैनीताल रोड स्थित मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित इस शिविर में महादानियों ने अमूल्य जीवन को बचाने के लिए रक्तदान किया।
ब्लड बैंक स्व. बाल किशन देवकी जोशी के प्रकाश मेहता, तकनीशियन श्रीवाश मंडल और मोहित मियान ने रक्तदाता नितिन अकोलिया, सिद्धांत अग्रवाल, संजय भंडारी, कृष्णा चौबे, मनोज सिंह, राजेन्द्र गुरुरानी, दीप चन्द्र भट्ट, लक्ष्मण मेहरा, रविन्द्र चौबे, मुकेश, नवीन चन्द्र, पवन बिष्ट, बिनोद तिवारी, संजय नेगी आदि से रक्तदान कराया।
इस अवसर पर सिद्धांत अग्रवाल, दीपक तिवारी, नितिन अकोलिया, पूनम अकोलिया, रवि दुर्गापाल, कमल कांत शर्मा, राजेन्द्र गुरुरानी, केके चौहान, संजय भंडारी, दीप चन्द्र भट्ट, ïतारू तिवारी, अभिषेक कश्यप, प्रभात सिंह अधिकारी, रिया रैखोला, डॉली नगरकोटी, मनोज सिंह, महक नेगी, निखिल भंडारी, राकेश कुमार, बॉबी आर्य आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक रवि दुर्गापाल ने बताया कि उत्तरांचल दीप अपनी स्थापना से ही भीषण गर्मी के मौसम में रक्तदान के लिए जनसामान्य को प्रेरित करता रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं बल्कि जीवन बचाने का महादान है।
उत्तरांचल दीप समूह का यह प्रयास समाज में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के लिए किया जाता है। रक्तदान शिविर में शामिल सभी महादानियों और रक्तदाताओं ने इस नेक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह शिविर इस बात का उदाहरण है कि समाज में छोटे-छोटे कदम भी जीवन बचाने और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं।




