Top 5 This Week

Related Posts

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज़

स्राइल के ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शानदार बताया और चेताया कि अभी बहुत कुछ होना बाकी है। ट्रंप ने कहा कि ‘यह शानदार है। हमने उन्हें (ईरान) मौका दिया, लेकिन उन्होंने लिया ही नहीं। अब उन्हें बड़ा झटका लगा है और अभी बहुत कुछ होना बाकी है।’

शुक्रवार को इस्राइल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले किए, जिससे पश्चिम एशिया में संघर्ष का एक और मोर्चा खुल गया। इस्राइली हमले के बाद ईरान ने भी शनिवार को पलटवार किया और इस्राइल पर सैंकड़ों मिसाइलों से हमला बोला। हमले के बाद इस्राइल में भी नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस संघर्ष में अब तक क्या-क्या हुआ।

शनिवार तड़के इस्राइल के दो प्रमुख शहरों तेल अवीव और यरूशलम पर ईरान द्वारा हमला किया गया, जिसके चलते दोनों शहरों में हवाई हमलों के सायरन सुनाई दिए, जिसके बाद लोग सुरक्षा के लिए बंकरों में छिप गए।

स्राइली सेना ने बताया कि ईरान की तरफ से दर्जनों मिसाइलें दागी गईं थीं, जिनमें से कई इंटरसेप्ट कर ली गईं। हालांकि इस्राइली सेना ने अभी तक ये नहीं बताया है कि ईरानी हमले में कितने लोगों की जान गई है। इस्राइल में जिस तरह से कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है, उससे साफ है कि इस्राइल को भी नुकसान हुआ है। 


इस्राइली मीडिया का कहना है कि ईरान के हमले में कई लोग घायल हुए हैं और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घायलों की हालत गंभीर है। एक महिला की मौत की भी खबर है।

युक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस्राइल और ईरान से संघर्ष रोकने की अपील की है। यूएन चीफ ने कहा कि इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइल अटैक किए। अब बहुत हुआ। इसे रोकने का समय आ गया है। शांति और कूटनीति के साथ बात होनी चाहिए।

इस्राइल ने ईरान के छह परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। इन हमलों में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और सैंकड़ों लोग घायल हैं। इनमें कई परमाणु वैज्ञानिक और 20 के करीब मिलिट्री कमांडर भी मारे गए हैं। 

 ईरान ने भी पलटवार किया और सैंकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलों से इस्राइली शहरों पर हमला बोला। ईरान का दावा है कि उन्होंने इस्राइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया है।

Popular Articles