रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में वारंटियों, वांछितों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर की चौकी बगवाड़ा पुलिस ने तीन वारंटियों को धरदबोच लिया। पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
जनपद में वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीओ सिटी विभव सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू एवं एसएसआई खुशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में वारंटियों, वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में वारंटियों को गिरफ्तार किया।
कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि केस संख्या-3023/2021 धारा 457/380/411 आईपीसी से संबंधित अजय साहनी उर्फ चीकू पुत्र पवन साहनी, चन्दन साहनी पुत्र पूरन साहनी निवासी बगवाड़ा भट्टा रुद्रपुर और अनरजीत साहनी पुत्र उमेश साहनी निवासी दक्ष रोड बगवाड़ा निकट ग्रीन व्यू कॉलोनी, थाना रुद्रपुर कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहे थे। इस पर कोर्ट से वारंट जारी हुए।
पुलिस ने तीनों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वारंटियों वांछितों की धरपकड़ की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी, ललित मोहन, गणेश गिरी, देवेन्द्र तोमकियाल आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।





