रुद्रपुर। भारत सरकार की ओर से बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 2003 से आरंभ कार्यक्रम अस्मिता के तहत एक स्कूल रुद्रपुर में द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें रुद्रपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया.प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला के बीच खेला गया।
जिसमें दो स्कूलों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें एक विजेता और दूसरा उपविजेता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन प्रो.डीडी जोशी एवं स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने किया। द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार के अस्मिता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किया गया है।
भविष्य में भी समय समय पर एसे कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित किए जाते रहेगे.इस प्रतियोगिता के निर्णायक लोकेश पांडे,गौरव जोशी,जया पांडे,प्रगति,किरण,श्वेता,अंजलि,गौरव,योगेश पांडेय, चेतन भट्ट रहे। उक्त अवसर पर आशीष बिष्ट वन दरोगा, अंतर्राष्ट्रीय सेपक टाकरा खिलाड़ी का परिचय सभी खिलाड़ियों को मिला। उक्त अवसर पर वाइस चेयरमैन हरमन ग्रोवर,एडवोकेट भूपेश दुमका,अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी नरेंद्र रावत,क्रीड़ा प्रभारी राजीव मंडल,राजेश,दीपक अधिकारी,सूरज, दिव्यांशु तथा प्रिंस आदि मौजूद रहे।





