Top 5 This Week

Related Posts

KBC के मंच पर चमके देहरादून के लोकेंद्र सोनी, अमिताभ बच्चन को भेंट की पहाड़ी टोपी

देहरादून। उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास करते हुए देहरादून निवासी लोकेंद्र सोनी लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में पहुंचे। यहां उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी भेंट की। उनके इस कदम ने प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं को सामने लाने का अवसर दिया।

देहरादून की टीएटीडीसी कॉलोनी निवासी लोकेंद्र सोनी के लिए केबीसी तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्हें चयन प्रक्रिया के तीन चरणों से गुजरना पड़ा। शुरुआती दो चरण टेलीफोन और कंप्यूटर आधारित थे, जबकि अंतिम प्रतिभागियों के चयन के लिए लखनऊ में राउंड आयोजित किया गया था।

लोकेंद्र ने शुरुआती चरण में शीर्ष 10 प्रतिभागियों में जगह बनाई। इसके बाद विभिन्न चरणों में आगे बढ़ते हुए वह हॉटसीट तक पहुंचने की प्रतिस्पर्धा के अंतिम दो प्रतिभागियों में शामिल हुए।

इस अनुभव के दौरान उनकी पत्नी गीता सोनी भी उनके साथ रहीं। केबीसी के मंच पर पहुंचना लोकेंद्र के लिए केवल एक लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम का हिस्सा बनना नहीं था, बल्कि अपनी जड़ों और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को देशभर के दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर भी था।

अमिताभ बच्चन को पहाड़ी टोपी भेंट कर लोकेंद्र ने उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान को विशेष महत्व दिया। उनका यह प्रयास राज्य की लोक संस्कृति, परंपराओं और वेशभूषा को व्यापक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय रहा।

Popular Articles