Top 5 This Week

Related Posts

पंजाब में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 31 IPS-PPS अधिकारियों के तबादले; तीन बड़े शहरों को मिले नए पुलिस कमिश्नर

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), पुलिस कमिश्नर, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल में जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों को नए पुलिस कमिश्नर मिले हैं।

तीन प्रमुख शहरों में नए पुलिस कमिश्नर

जारी आदेश के अनुसार, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, जालंधर के मौजूदा पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को लुधियाना भेजा गया है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को डीआईजी रोपड़ रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कुलदीप सिंह को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह को डीआईजी बॉर्डर रेंज नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के SSP भी बदले

तबादला सूची के अनुसार, सुरेंद्र लांबा को तरनतारन से संगरूर का एसएसपी बनाया गया है। रवजोत ग्रेवाल को विजिलेंस ब्यूरो, एसएएस नगर में एसएसपी नियुक्त किया गया है। अंकुर गुप्ता को लुधियाना देहाती से फरीदकोट, अश्विनी गोत्याल को फिरोजपुर और वत्सला गुप्ता को एसबीएस नगर का एसएसपी बनाया गया है।

डॉ. प्रज्ञा जैन को अमृतसर देहाती, तुषार गुप्ता को गुरदासपुर और अजय गांधी को तरनतारन का एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, मनिंदर सिंह को रोपड़, भूपिंदर सिंह को मलेरकोटला और हरकमलप्रीत सिंह खख को जालंधर देहाती की जिम्मेदारी दी गई है।

रेंज स्तर पर भी बदलाव

जगदाले नीलांबरी विजय को आईजीपी जालंधर रेंज और नवीन सिंगला को डीआईजी फरीदकोट रेंज नियुक्त किया गया है। हरजीत सिंह को बठिंडा रेंज, स्नेहदीप शर्मा को फिरोजपुर रेंज और अमनीत कोंडल को पटियाला रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

इसके अलावा कुछ अधिकारियों की सेवाएं विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई हैं। सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

Popular Articles