Top 5 This Week

Related Posts

इंदिरा गांधी के बलिदान और मजबूत नेतृत्व को किया याद, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

गोविंद बिष्ट बोले— साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसमर्पण की मिसाल थीं इंदिरा गांधी

हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके राजनीतिक योगदान, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए उनके योगदान को नमन किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और कठोर निर्णय क्षमता ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता के लिए उनका संघर्ष और बलिदान इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में योगदान इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। उनके कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों ने देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के विचार और आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने, जनहित के मुद्दों को उठाने और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, मलय बिष्ट, हाजी सुहेल सिद्दीकी, सुरेंद्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, मंजू पांडे, गोविंद बगड़वाल, जाकिर हुसैन, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, कौशलेंद्र भट्ट, शंकर कोहली, प्रदीप बिष्ट, अत्तर सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Popular Articles