उत्तराखंड में आज 13 नवंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। हल्की बारिश और हवाएं चलने से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
आने वाले दिनों की बात करें तो 15 जुलाई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली बर्फबारी का सीधा असर पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान में भी देखने को मिलेगा। हालांकि 16 और 17 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा।





