Top 5 This Week

Related Posts

विधायक ने मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को बाटी लेबर किट,हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने मुखर्जीनगर क्षेत्र में श्रम विभाग के सौजन्य से पंजीकृत श्रम कार्ड धारकों के लिए आयोजित शिविर में 400 श्रमिकों को लेबर किट वितरित की। किट वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचे, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों शामिल रहे। श्रमिकों को आवश्यक उपयोगी सामग्री से युक्त किट मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी नजर आई।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों को मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के साथ समय-समय पर आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

श्रमिक वर्ग प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार की मंशा है कि मेहनतकश परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका सीधा फायदा पात्र श्रमिकों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गरीब के हिस्से का अधिकार उसे मिले, यही सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।

विधानसभा क्षेत्र में कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रमिकों से भी अपील की कि वे अपना पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें, ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कहा कि श्रमिकों का हक उन्हें दिलाना और सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। पार्षद कुसुम शर्मा,तन्मय पंत,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गुरमीत सिंह,मयंक कक्कड़, सोनू वर्मा, भीमसेन गुप्ता,वासु गुम्बर आदि लोग मौजूद रहें।

Popular Articles