Top 5 This Week

Related Posts

रोडवेज ट्रैफिक शाखा की कमान कौशल जोशी को, नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। कौशल जोशी को अध्यक्ष, दिनेश भंडारी को मंत्री और चंदन सिंह डंगवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

चुनाव कार्यक्रम में मंत्री विजय अधिकारी, मोहम्मद इमरान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल समेत परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे। रुद्रपुर डिपो से विशेष अतिथि के रूप में शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह बोरा और गिरीश चंद्र दानी ने भी शिरकत की।

नई कार्यकारिणी में अमर पाल सिंह को प्रथम उपाध्यक्ष, राजीव भट्ट को द्वितीय उपाध्यक्ष, रमेश कपिल को प्रथम संयुक्त मंत्री और नवीन पांडे को द्वितीय संयुक्त मंत्री बनाया गया। अनंत अग्रवाल को संगठन मंत्री और नंदी देवी को संप्रेषक की जिम्मेदारी दी गई।

क्षेत्रीय सदस्यों में उमेश चंद जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, तारा देवी और शबाब अली को शामिल किया गया। कार्यकारी सदस्यों के रूप में करण कुमार, पंकज पुरी, प्रियांशु सिंह, अनिल डालाकोटी, आनंदी शुक्ला, मंजू गौतम, विवेक कुमार, अबरार अहमद, ललित भट्ट, रितु कनौजिया, गगन जोशी, हरेंद्र सिंह और नवीन बिष्ट को जिम्मेदारी मिली।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम किया जाएगा।

Popular Articles