विधायक ने सामिया लेक सिटी में मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने सामिया लेक सिटी में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और जनभावनाओं के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा और क्षेत्र की आस्था से जुड़े स्थानों का स्वरूप भी निखरेगा।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली,पेयजल,विद्युत,धार्मिक एवं जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी है तथा क्षेत्र में विकास की गति को किसी भी स्तर पर रुकने नहीं दिया जाएगा।विधायक ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि का दायित्व सौंपा है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनता की मांगों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है।इस दौरान अध्यक्ष रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटीडॉ. कुंदन सिंह राठौड़,एसपी साहू,अनिल चौधरी,अध्यक्ष मंदिर समिति दिनेश पांडे,अमरजीत सिंह, साकेत तिवारी,विद्युत भट्टाचार्य ,दीवान सिंह चुफाल, नरेंद्र गोस्वामी, अजीत शर्मा, मनोज दत्ता,राजेश महाराज, सतीश कर्नाटक,कैलाश पांडे, पूरन,गुंजन शर्मा सगीर खान,अखिलेश खरे, नंदकिशोर, नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे





