Top 5 This Week

Related Posts

सीएम ने खटीमा कैंप कार्यालय में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सौंपे उपकरण

मुख्यमंत्री ने खटीमा कैंप कार्यालय में 27 दिव्यांगजनों को 77 सहायक उपकरण और 22 वरिष्ठ नागरिकों को 113 सहायक उपकरण,11 बैटरी रिक्शा,14 व्हील चेयर, 18 कमोड चेयर,6 ट्राई साइकिल,24 हियरिंग मशीन,40 नी ब्रेस,13 बैशाखी के अतिरिक्त वॉकर,वॉकिंग स्टिक,सिलिकॉन कुशन,सीपी चेयर का वितरण किये गए।

साथ ही ग्रामोत्थान रीप योजनांतर्गत नारी शक्ति ग्राम संगठन गदरपुर व सत्यमेव जयते सीएलएफ बाजपुर को बोलेरो वाहन तथा एकता सी एल एफ गदरपुर को फूड वैन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,किशन सिंह किन्ना,गंभीर सिंह धामी,मोहिनी पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति, वीसी जय किशन, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा,जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अनेक जनप्रतिनिधि,अधिकारी मौजूद रहे।

Popular Articles