हल्द्वानी। नूपुर नृत्य कला केंद्र, ब्लॉक हल्द्वानी शाखा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड कथा एवं सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अभिभावकों एवं कला केंद्र से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता सीता एवं श्रीहनुमान जी के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इसके पश्चात भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ तथा संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हारमोनियम, तबला एवं अन्य वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। सुंदरकांड पाठ से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास तथा सेवा और भक्ति की भावना का संचार होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने राष्ट्र एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना करते हुए आरती की तथा प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित सभी भक्तों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक और सफल बताया।





