हल्द्वानी। साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। कमलुवागाजा बोरा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात साइबर ठग ने लिंक भेजकर लाखों
रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले में मुखानी थाने में तहरीर देकर जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में दिनेश सिंह राणा पुत्र स्व. खड़क सिंह राणा निवासी कमलुवागाजा बोरा कॉलोनी, ने बताया कि 19 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा। लिंक खोलते ही आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड से 1,26,000 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए।
पीड़ित ने घटना की जांच कर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





