Top 5 This Week

Related Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, छात्र घायल

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों से भरी एक स्कूल वैन को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में गौलापार निवासी छात्र रुद्रांश घायल हो गया, जबकि वैन में सवार अन्य सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने वैन को टक्कर मार दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Popular Articles