Top 5 This Week

Related Posts

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का बाल-श्रम उन्मूलन अभियान, किसी भी दुकान पर बाल श्रम मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

गुमशुदाओं की तलाश में टीम ने होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य जगहों पर चलाया जागरूकता अभियान

रुद्रपुर। डीजीपी के आदेशानुसार बाल-श्रम उन्मूलन अभियान, गुमशुदा नाबालिक बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में लगातार खोजबीन की जा रही है। एसएसपी के दिशा निर्देशन में एवं सीओ सिटी रुद्रपुर/विभव सैनी नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में एएचटीयू टीम, बाल श्रम अधिकारी, आईएसडी, चाइल्ड हेल्पलाइन के साथ बाल श्रम अभियान के तहत सितारगंज क्षेत्र के नकुलिया चौराहा, अमरिया बाईपास चौराहा, झंडा चौराहा एवं सितारगंज में प्रत्येक वर्कशॉप, होटल, ढाबे तथा दुकानों में बाल श्रम के प्रति अभियान चलाया।

इस दौरान बाल श्रम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मानव तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के मामलों के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने पुलिस के टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1098, 1930 आदि विशेष नंबरों की भी जानकारी दी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी अपर उप निरीक्षक संगीत चंद ने बताया कि चेकिंग के दौरान सभी दुकानदारों, होटल मालिकों एवं वर्कशॉप संचालकों को हिदायत दी गई है कि यदि कोई भी नाबालिग बच्चा दुकानों में काम करता मिला तो संबंधित फर्म के स्वामी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी से नाबालिगों से काम न कराने की अपील की।

Popular Articles