Top 5 This Week

Related Posts

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने लापता किशोरी रामपुर से सकुशल बरामद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की गुमशुदगी में लगातार कार्रवाई

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिगों की तलाश अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लापता 17 वर्षीय किशोरी को उत्तर प्रदेश के रामपुर से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप थाने में 21 मई 2025 को मुकदमा संख्या 150/25, धारा 140(3) बीएनएस के तहत किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। एसएसपी के निर्देशन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) के पर्यवेक्षण में गठित टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

जांच के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने किशोरी को रामपुर से सकुशल बरामद किया। वह अमन पुत्र शंकर लाल निवासी पेईपुरा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के साथ मिली। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गुमशुदा नाबालिग बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद में अन्य गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश भी जारी है।

इस कार्रवाई में एएचटीयू प्रभारी अपर उपनिरीक्षक संगीता चंद,कांस्टेबल सुरेश गिरी, महिला कांस्टेबल ममता मेहरा,महिला कांस्टेबल गीता जोशी,कांस्टेबल प्रकाश कार्की शामिल रहे। किशोरी के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Popular Articles