Top 5 This Week

Related Posts

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन खोज एवं बचाव उपकरणों का किया आवंटन

रूद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी खोज, बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति देने व सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आवश्यक एवं आधुनिक आपदा संबंधी उपकरणों का आवंटन जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने विभिन्न विभागों को किया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनपद की जसपुर,काशीपुर, बाजपुर,गदरपुर,रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज एवं खटीमा तहसीलों, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस विभाग,अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।

आवंटित उपकरणों में मिनी ड्रोन कैमरा, राफ्ट, वॉकी-टॉकी,सर्च लाइट, मेगाफोन, रेस्क्यू थ्रो बैग, बैटरी एवं पेट्रोल संचालित कटर, गैस डिटेक्टर, फुल फेस मास्क, रेस्पिरेटर (गैस मास्क) सहित अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरण शामिल हैं। डीएम ने कहा कि इन उपकरणों से बाढ़, शजलभराव,अग्निकांड, सड़क दुर्घटना, गैस रिसाव एवं अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय,सुरक्षित,प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकेंगे। यह पहल जनपद की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपदा के समय आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, एसडीआरएफ टीम प्रभारी अर्जुन बिष्ट, पुलिस विभाग एवं विभिन्न तहसीलों के कर्मचारी मौजूद थे।

Popular Articles