Top 5 This Week

Related Posts

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट के बादल, प्रशासन से अनुमति को लेकर असमंजस

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 17 जुलाई को प्रस्तावितछात्रों की गूंजकार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति मिलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए पहले अनुमति मिल चुकी थी, लेकिन बाद में प्रशासन की ओर से स्थिति बदल दी गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के दबाव में कार्यक्रम की अनुमति को लेकर अड़चन पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय प्रक्रिया के तहत अनुमति ली थी और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि प्रस्तावित स्थल पर पहले से एक अन्य सरकारी कार्यक्रम चल रहा है, जिसके कारण वहां आयोजन संभव नहीं है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस को वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया है।

मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध भी जताया है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों से संवाद के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है और इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन और कांग्रेस के बीच अनुमति को लेकर विवाद के चलते अब सभी की नजर कार्यक्रम के अंतिम स्थल और आयोजन व्यवस्था पर है।

Popular Articles