प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयोग के सदस्य ने विभागीय के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली
रूद्रपुर। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार द्वारा विगत सप्ताह में हुए पॉक्सो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने प्रकरण को संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति को नियमित रूप से बच्ची तथा उसके माता पिता की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए, साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
उन्होंने पुलिस विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जांच कर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि किसी की भी हिम्मत न हो घिनौना अपराध करने की। होटल,स्पा सेंटरों में भी नियमित छापेमारी की कार्रवाई की जाये। उन्होने निर्देश दिए कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, तथा सरकारी एवं निजी विद्यालों में अभिभावकों के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए। बच्चों का कांउंसलिंग भी किया जाये। समस्त विद्यालों में पॉक्सो पर पुलिस, महिला कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति के माध्यम से संयुक्त जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई करें।ताकि देख-रेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की हर संभव मदद की जा सके।बैठक में सीओ सिटी विभव सैनी,सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉ रत्नेश सिंह,सदस्य चंद्रकला,उमेश सिंह, शगौरव तगड़ा, रजनीष बत्रा, सपोर्ट पर्सन दीपा, चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चांदनी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी विनीत आदि मौजूद रहे।





