चैकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों, बेचने के लिए घूम रहे थ
किच्छा। जनपद में अवैध नशे का कारोबार चलाने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान औपरेशन प्रहार के तहत पुलिस पुलिस ने दोनों लोगों को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी एवं सीओ सितारगंज के पर्येवक्षण में प्रभारी निरीक्षक किच्छा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में अभियान के तहत चैकिंग कर रही।
पुलिस रेलवे पटरी की तरफ पहुंची तो दो लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने दोनों को संदेह होने पर घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शिवकुमार पुत्र रामजीवन निवासी पुराने गल्ला मंडी किच्छा.सूरज पुत्र रामदास निवासी पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर 16 किच्छा बताया। पुलिस ने दोनों के पास से नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस जांच कर रही है, बरामद इंजेक्शन कहां खरीद कर लाए हैं। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है और कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नशा तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक संतोष उप्रेती,कांस्टेबल देवराज सिंह,कांस्टेबल बृजमोहन सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।




