Top 5 This Week

Related Posts

फ्रॉड का शिकार हुईं मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर, खाते से एक लाख रुपये उड़ाए, FIR की मांग

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर को अपना शिकार बनाते हुए उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. हिमानी जेलखानी, निवासी जे-3, जे ब्लॉक, मेडिकल कॉलेज परिसर, राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक्सिस बैंक की दुर्गा सिटी सेंटर शाखा में खाता है। आरोप है कि 6 जुलाई की शाम उनकी जानकारी और अनुमति के बिना यूपीआई के माध्यम से 1,00,000 रुपये का ट्रांजैक्शन कर लिया गया। घटना की जानकारी उन्हें बैंक से प्राप्त एस एम एस अलर्ट के जरिए हुई।

डॉ. हिमानी का कहना है कि ठगी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन एवं पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही कोतवाली को भी पूरे मामले की सूचना देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगों की पहचान की जाए, संबंधित बैंक खातों को चिन्हित कर धनराशि फ्रीज कराई जाए तथा उनके एक लाख रुपये की बरामदगी के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने जांच में सहयोग के लिए बैंक स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन विवरण, साइबर शिकायत की प्रति सहित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की भी बात कही है।

Popular Articles