संगठनात्मक एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा
रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने देहरादून पहुंच कर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका स्वागत किया। साथ ही विभिन्न संगठनात्मक एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा जताया। पूर्व विधायक के साथ कई पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।





