Top 5 This Week

Related Posts

अग्निवीर जयदीप कश्यप के प्रथम बार घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, शिव सैनिकों ने किया सम्मान

हल्द्वानी: आज दिनांक 2 जुलाई 2026, भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम बार अपने घर पहुंचे जयदीप कश्यप का शिव सैनिकों एवं राजपुरा के क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

जयदीप कश्यप के घर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शिव सेना पदाधिकारी एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान जयदीप के परिजनों का भी सम्मान किया गया।

शिव सेना महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या ने कहा कि जयदीप कश्यप ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और वे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। जयदीप ने कहा कि देश सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है और वे पूरी निष्ठा से मातृभूमि की सेवा करेंगे।

इस अवसर पर शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, मंजू आर्या, कमला आर्या, सुभाष, बब्बू कश्यप, उर्मिला कश्यप, संतोष कश्यप, विनोद कश्यप, दीपू सक्सेना, पवन कश्यप शिव सैनिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।

Popular Articles