प्रेस विज्ञप्ति
हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा भगवानपुर ब्लॉक के शिवालिक कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में चतुर्थ दिवस की कथा में श्री कृष्ण जन्म की कथा हुई, जिसमें भव्य जन्मउत्सव मनाया गया, कथा व्यास राजेन्द्र तिवाड़ी जी द्वारा कहा कि श्रीकृष्ण जी ने महाभारत में जो गीता अर्जुन को सुनाई वो वास्तव में कलयुग के लिए सुनाई गई जिसका अनुश्रवण कलयुग में मानव कल्याण के लिए हो, आज कथा में भक्त प्रह्लाद, श्री राम जन्म एवं श्री कृष्ण जन्म तक की कथा हुई, व्यास जी ने कहा कि भक्त यदि प्रह्लाद हो तो भगवान खम्भ में भी प्रगट हो जाते है। कथा में श्रीकृष्ण जन्म में वासुदेव जी द्वारा श्रीकृष्ण जी को नंदगांव लेजाने की भव्य झांकी प्रस्तुत की। वासुदेव जी का किरदार ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा किया गया, जिसे भक्तों ने खूब सराहा।
आज जजमान के रूप में कैलाश चंद्र पांडे, हिमानी पांडे, डूंगर सिंह तौलिया, प्रभा तौलिया जी बैठे। पूजन कार्य आचार्य संतोष जोशी, कमल जोशी, हेम पांडे, कमलेश पांडे विशाल आदि विद्वानों ने सम्पन्न कराया। आज श्रीकृष्ण जन्म पर छपनभोग का प्रसाद चढ़ाया गया। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, मुख्य सलाहकार प्रकाश जोशी, मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे, शंकर रूवाली, पारश रूवाली, भरत गुणवंत, तन्मय गुणवंत सहित भगवानपुर के पूरन चंद्र सती, बी सी जोशी, योगेश जोशी, राजेन्द्र प्रसाद पांडे, सहित सैकड़ों महिलाएं भागवत प्रेमी उपस्थित रहे।





