Top 5 This Week

Related Posts

650 करोड़ स्वास्थ्य घोटाला: डाटा असिस्टेंट सुमित सिंह बर्खास्त, दो जूनियर असिस्टेंट निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सामने आए 650 करोड़ रुपये के दवा एवं चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में डाटा असिस्टेंट सुमित सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि दो जूनियर असिस्टेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के रिकॉर्ड, खरीद प्रक्रिया और दस्तावेजों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में आवश्यक फाइलों और अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही तथा नियमों के उल्लंघन के संकेत मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।

इस बहुचर्चित घोटाले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) सहित अन्य एजेंसियां कर रही हैं। इससे पहले कई अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों की गिरफ्तारी व निलंबन जैसी कार्रवाई भी की जा चुकी है। जांच एजेंसियां खरीद प्रक्रिया, भुगतान, टेंडर और रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles