हल्द्वानी। शहर के मोती नगर क्षेत्र में बीती देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, मोती नगर के पास देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से सौरभ बजेठा (25) पुत्र थान सिंह बजेठा निवासी हाथींखाल, मोती नगर, की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। ओर जानकारी जुटाई पुलिस ने आज पंचनामा भरकर और शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





