Top 5 This Week

Related Posts

रुद्रपुर में ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन अभियान,संदिग्धों की चैकिंग, एक दर्जन से अधिक लोगों का पुलिस एक्ट में चालान, चेतावनी रात को 10 बजे के बाद घूमते मिले तो सलाखों के पीछे भेजे जाओगे

जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम,कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत शनिवार रात को कोतवाली रुद्रपुर,चौकी बाजार,चौकी रम्पुरा, आदर्श कालोनी पुलिस समेत एसएसबी की संयुक्त टीम ने गांधी पार्क,रोडवेज परिसर ब्लॉक रोड,गल्ला मंडी तथा अन्य सार्वजनिक,संवेदनशील स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने एवं पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट के अंतर्गत 18 से अधिक व्यक्तियों का चालान किया। इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर उन्हें कानून का पालन करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने के संबंध में हिदायतें दी। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना तथा आमजन में सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।
ऊधम सिंह नगर पुलिस जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी और कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। अभियान के दौरान रुद्रपुर कोतवाली की सभी चौकी प्रभारियों समेत कोतवाली पुलिस शामिल रही

Popular Articles