Top 5 This Week

Related Posts

कुवैत एयरपोर्ट हमले में मारे गए भारतीय का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा स्वदेश

नई दिल्ली/कुवैत। कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक का पार्थिव शरीर शुक्रवार को भारत लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसकी पुष्टि करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में कुवैत एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि 13 अन्य भारतीय घायल हुए हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और भारतीय दूतावास लगातार उनकी सहायता में जुटा हुआ है।

बताया गया है कि हमले के बाद भारतीय मिशन ने स्थानीय प्रशासन और मृतक के परिवार के साथ समन्वय स्थापित किया। सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को भारत भेजने की व्यवस्था की गई है।

इस बीच भारत सरकार ने कुवैत एयरपोर्ट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों और सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है और ऐसे हमले तुरंत बंद होने चाहिए।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे, जिससे हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हुए। हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Popular Articles