Tuesday, March 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोदी का कांग्रेस पर प्रहार : सहयोगियों को दी दोबारा चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसकी राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति अब उसके सहयोगी दलों पर भी भारी पड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान भी उन्होंने चेताया था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर खुद भी डूब रहे हैं और अपने सहयोगियों को भी डुबो रहे हैं।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने पहले भी कांग्रेस के सहयोगी दलों को आगाह किया था कि कांग्रेस एक “लायबिलिटी” है—एक ऐसी परजीवी पार्टी जो अपने सहयोगियों के वोटबैंक को खत्म कर अपनी वापसी की कोशिश करती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की ज़रूरत सिर्फ जनता को ही नहीं, बल्कि उसके राजनीतिक साझेदारों को भी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के ताज़ा जनादेश के बाद आरजेडी की स्थिति ऐसी हो गई है मानो उसे सांप सूंघ गया हो, और इसके लिए कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति भी जिम्मेदार है।

मोदी के भाषण ने एक बार फिर यह संकेत दिया कि आने वाले समय में कांग्रेस की रणनीति ही उसके सहयोगियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है।

Popular Articles