Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

‘वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जा सकते’: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का कड़ा जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6,018 वोटों को हटाने की कोशिश की गई थी। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग उन लोगों को बचा रहा है जो इस कथित वोट चोरी में शामिल हैं। उनके इन आरोपों के बाद अब चुनाव आयोग ने कड़ा पलटवार किया है।
राहुल गांधी का आरोप
राहुल गांधी ने कहा, “कर्नाटक के आलंद निर्वाचन क्षेत्र में किसी ने 6,018 वोट हटाने की कोशिश की। हमें यह नहीं पता कि 2023 के चुनाव में कुल कितने वोट काटे गए। यह संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा हो सकती है। लेकिन यह मामला संयोग से पकड़ा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जो वोट चोरी में शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में भी वोटर लिस्ट में अनियमितताएं हुई हैं और कई नाम गलत तरीके से जोड़े गए हैं।

चुनाव आयोग का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग ने बयान जारी किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “वोट कभी ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकता है। यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन और सुरक्षित प्रणाली से की जाती है। राहुल गांधी के आरोप आधारहीन और तथ्यहीन हैं।”
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि आलंद में वोट काटने की कोशिश का मामला खुद चुनाव आयोग ने पकड़ा था और उस पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आयोग के अनुसार, इस कार्रवाई से साफ है कि वह चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर है और किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
राजनीतिक हलचल तेज
राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच इस टकराव ने एक बार फिर चुनावी पारदर्शिता पर बहस छेड़ दी है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, जबकि आयोग का दावा है कि उसकी व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़ से परे है।

Popular Articles