Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बादल फटने से तबाही, 90 परिवार प्रभावित

उत्तराखंड में भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है। उत्तरकाशी में कुछ दिन पहले बादल फटने की घटना के बाद अब देर रात चमोली जनपद के थराली तहसील में बादल फटने से हड़कंप मच गया। इस प्राकृतिक आपदा से करीब 90 परिवार प्रभावित हुए हैं।

अचानक आए मलबे से कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें एसडीएम आवास भी शामिल है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आपदा की जानकारी मिलते ही प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। प्रभावितों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था की जा रही है। राहत कार्यों में जुटी टीम लगातार मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इधर, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदयाल आज थराली का दौरा करेंगे। वे सुबह 11 बजे आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लेंगे।

Popular Articles